उत्तर प्रदेश

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय के एमसीएच विंग का किया निरीक्षण

बहराइच ब्यूरो 01 सितम्बर। मा. उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त), उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी ने जनपद के एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय के एमसीएच विंग का किया निरीक्षण

 

 

बहराइच ब्यूरो

01 सितम्बर। मा. उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त), उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी ने जनपद के एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान महर्षि बालार्क चिकित्सालय के एम.सी.एच. विंग का निरीक्षण कर महिलाओं को प्रदान की जा रही चिकित्सकीय सेवाओं एवं सुविधाओं, चिकित्सालय की साफ-सफाई का जायज़ा लिया। मा. उपाध्यक्ष ने अल्ट्रासाउण्ड कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ओ.टी., ओ.पी.डी., आई.सी.यू., पी.एन.सी., एफ.एन.क्यू., के.एम.सी. सहित अन्य वार्डों, पैथालॉजी व ब्लड बैंक इत्यादि व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए मौजूद चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ तथा मरीज़ो एवं तीमारदारों से अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

श्रीमती चौधरी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा व मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री़ को निर्देश दिया कि चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। श्रीमती चौधरी ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसी स्तर को बनाये रखने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर डॉ. स्वांगी व डॉ. मेघा सहित विभिन्न फैकल्टी के चिकित्सक, हॉस्पिटल मैनेजर रिज़वान अली सहित पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!