Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

“पशु क्रूरता और वन्य जीव संरक्षण” विषय पर सम्पन्न हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर

बहराइच ब्यूरो  01 सितम्बर। मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सोमवार की शाम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में प्राचार्य, डॉ. रोहित प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संजीवनी लॉ कॉलेज, कीर्तनपुर में “पशु क्रूरता और वन्य जीव संरक्षण” विषयक विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर

“पशु क्रूरता और वन्य जीव संरक्षण” विषय पर सम्पन्न हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर

 

 

बहराइच ब्यूरो

01 सितम्बर। मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सोमवार की शाम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में प्राचार्य, डॉ. रोहित प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संजीवनी लॉ कॉलेज, कीर्तनपुर में “पशु क्रूरता और वन्य जीव संरक्षण” विषयक विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर त्रिपाठी एवं श्रीमती निशा त्रिपाठी द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान देते हुए वन्य जीवो के प्रति सदभावना एवं उनके प्रति संवेदना रखने का आहवान करते हुए अपने आस पास के वातावरण को ई-को फ्रेंडली बनाये रखने का सुझाव छात्र-छात्राओं को दिया गया।

जागरूकता शिविर में लॉ कॉलेज के प्रतिभागी छात्र/छात्राओं आस्था मिश्रा, अनुष्का, तरन्नुम, समरीन बेगम, रियाज़ अहमद, शान, मो. अली, भावना, अवधेश, अनामिका उपाध्याय व सुफियान आदि ने भी विषय के अनुरूप अपने अपने विचार व्यक्त किये एवं यह संकल्प लिया की वह वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं में अध्यापिका शिखा शुक्ला, डॉ. सी.पी. वर्मा, डॉ. आर.आर. पाठक, मनीष श्रीवास्तव, श्रीमती फरोजा एवं डॉ. ए.के. कन्नौजिया ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. रोहित प्रकाश सिंह द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच का आभार ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!