Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिहींपुरवा में विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आमरण अनशन को भाकियू टिकैत का समर्थन

मिहींपुरवा, बहराइच ब्यूरो 01 सितंबर। मिहींपुरवा क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन

मिहींपुरवा में विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आमरण अनशन को भाकियू टिकैत का समर्थन

 

 

मिहींपुरवा, बहराइच ब्यूरो

01 सितंबर। मिहींपुरवा क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन को मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में किसानों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और अनशनकारियों के समर्थन में आवाज बुलंद की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बहराइच जिलाध्यक्ष राम छब्बी यादव, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष अजय चौधरी सहित जनपद की कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे। किसान नेताओं ने कहा कि विद्युत व्यवस्था की बदहाली के कारण क्षेत्र के किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता लंबे समय से परेशान हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति से जहां घरेलू उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। किसान नेताओं ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर जनता को लगातार परेशान होना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों और मांगों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। इसी के चलते अनशन का सहारा लेना पड़ा है। धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने अनशनकारियों को भरोसा दिलाया कि किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की कि मिहींपुरवा की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए तथा आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए। इस दौरान सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर जनहित में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उनके समर्थन से आंदोलनकारियों और किसानों का उत्साह बढ़ा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि क्षेत्र की आम जनता से जुड़ा जनहित का मुद्दा है। भाकियू नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों और आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संगठन ने प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को बदहाल विद्युत व्यवस्था से राहत मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, संगठन के पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। धरना स्थल पर किसानों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और “जय जवान, जय किसान”, “भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिंदाबाद” तथा “किसान एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!