बहराइच: नवाबगंज के जवाहर इंटर कॉलेज में शिक्षक MLC प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थन में बैठक संपन्न, 200 शिक्षकों ने एकजुट होकर मतदान का लिया संकल्प
विकास खण्ड नवाबगंज स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में सोमवार को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थन में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बहराइच: नवाबगंज के जवाहर इंटर कॉलेज में शिक्षक MLC प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थन में बैठक संपन्न, 200 शिक्षकों ने एकजुट होकर मतदान का लिया संकल्प
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
विकास खण्ड नवाबगंज स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में सोमवार को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थन में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में क्षेत्र के लगभग 200 शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश महासचिव, वित्तविहीन शिक्षक महासभा उ०प्र० अजय सिंह ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो समस्त शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक बन्धुओं के लिए समर्पित एवं संघर्षरत हैं। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों के हितों की लड़ाई को हमेशा ईमानदारी से लड़ा है।
बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी शिक्षक निर्वाचन में सभी लोग एकजुट होकर अजय सिंह के नाम के आगे *1 लिखकर उन्हें विजयी बनाएंगे।*
शिक्षकों ने कहा – *शिक्षक एकता जिंदाबाद, शिक्षक महासभा जिंदाबाद* के नारे के साथ हम सभी अजय सिंह के साथ हैं।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक बंधु मौजूद रहे।




