Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

शिक्षक दिवस पर इंटरनेशनल जंगल वाइस ने छात्रों व शिक्षकों को किया सम्मानित

मिहींपुरवा बहराइच 05 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर मिहींपुरवा नगर पंचायत स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल जंगल वाइस फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

शिक्षक दिवस पर इंटरनेशनल जंगल वाइस ने छात्रों व शिक्षकों को किया सम्मानित

 

मिहींपुरवा बहराइच

05 सितंबर

शिक्षक दिवस के अवसर पर मिहींपुरवा नगर पंचायत स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल जंगल वाइस फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदुस्तान ओलंपियाड में चयनित मेधावी छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष मिहींपुरवा संजय सिंह ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्राचार्य इश्तियाक अहमद ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ। इसके बाद हिंदुस्तान ओलंपियाड में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो, पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल जंगल वाइस के प्रबंधक एम. रशीद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। विद्यार्थियों को सम्मान मिलने से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके योगदान का सम्मान करना सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में प्राचार्य इश्तियाक अहमद, इंटरनेशनल जंगल वाइस के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक एम. रशीद, सचिव अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय कुमार, आरिफ अहमद, विनोद शर्मा, मामून रशीद, निकहत शमीम सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!