Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच में पहली बार आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बहराइच ब्यूरो 06 सितंबर। जनपद बहराइच में पहली बार आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का सफल आयोजन JVS टेनिस अकादमी, स्टेशन क्लब, बहराइच में किया गया

बहराइच में पहली बार आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

बहराइच ब्यूरो 06 सितंबर।

जनपद बहराइच में पहली बार आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का सफल आयोजन JVS टेनिस अकादमी, स्टेशन क्लब, बहराइच में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-18 जूनियर गर्ल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्राची मिश्रा ने नेहा कश्यप को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में प्राची मिश्रा ने आरुषि मिश्रा को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस वर्ग में नेहा वर्मा और आरुषि मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया। सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में आकर्षी ने शिवानी को 3-1 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। ज्योति वर्मा और एनाया को कांस्य पदक मिला। सीनियर महिला वर्ग में गरिमा सिंह ने कड़े संघर्ष के बाद मनीषा को 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में भूमिका और राखी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रणव मिश्रा, जूनियर एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता, रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। विशेष अतिथि के रूप में श्री शनिष मणीं मिश्रा, लक्ष्मण अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव श्री प्रशांत शर्मा, श्री इसरार, श्री राजीव शर्मा, श्री संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन आदिदेव मिश्रा, सचिव, बहराइच सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा बहराइच में सॉफ्ट टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!