संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला
बहराइच 07 सितंबर। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की धनुही पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढ़नी के मजरा साईं पुरवा में सोमवार को करीब 40 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला
बहराइच 07 सितंबर।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की धनुही पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढ़नी के मजरा साईं पुरवा में सोमवार को करीब 40 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान महेश्वर प्रताप सिंह उर्फ छोटे भैया पुत्र बद्री प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार घर में कार्यरत नौकर खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर वापस लौटा था। इसके बाद वह भोजन के लिए महेश्वर प्रताप सिंह को बुलाने उनके कमरे में गया। कमरे में युवक का शव छत के कुंडे से लटका देख वह घबरा गया और तत्काल नीचे आकर स्वजन को घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना पर धनुही चौकी प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




