Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बहराइच, 07 सितंबर। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

 

 

बहराइच, 07 सितंबर। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने 21,029 रुपये भारतीय मुद्रा, 23,800 रुपये नेपाली मुद्रा और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 06 सितंबर 2026 की रात संयुक्त टीम थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रुपईडीहा क्षेत्र के दशहरा बाग में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक महिला को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसकी पहचान शकीला बीबी पत्नी मो. इस्लाम उर्फ लालबादशाह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी दशहरा बाग नई बस्ती, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 116 ग्राम अवैध स्मैक, एक VIVO V60 मोबाइल फोन, 21,029 रुपये भारतीय तथा 23,800 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया। कार्रवाई में रुपईडीहा पुलिस टीम के साथ एफ-कंपनी, 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा की टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!