*टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता- दिव्यांग ने शुरू किया हेल्थ केयर सेंटर*
बहराइच (नानपारा)- कहते हैं कि टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता। ऐसा ही उदाहरण नानपारा के बेलदारन टोला निवासी दिव्यांग व्यक्ति दाऊद अहमद हाशमी है, जिन्होंने लोकवाड़ी केंद्र खोलकर कई वर्षों से क्षेत्र के लोगों की सेवा की है और लगातार करते आ रहे हैं।

दाऊद ने क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर में दाऊद अरहान वेलनेस बॉडी हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना की है।
सेंटर का उद्घाटन हाजी मुख्तार अहमद ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे
दाऊद अहमद हाशमी ने बताया कि सेंटर में उपलब्ध उपकरण शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं तथा शरीर को बेहतर महसूस कराने, जोड़ों और मांसपेशियों में सुधार तथा सायटिका और पैरों की सुन्नता जैसी समस्याओं में राहत देने के उद्देश्य से उपयोग किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सेंटर में फुली ऑटोमेटिक बॉडी मसाज मशीन उपलब्ध है, जिसके इस्तेमाल से रक्त संचार को बढ़ाने और थकान कम करने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से इसका उपयोग करने वाले लोगों को शरीर को आराम और बेहतर महसूस होने का अनुभव होता है।