उत्तर प्रदेश

*विश्व हृदय दिवस पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम*

भिनगा /श्रावस्ती -संदीक्षा अध्यक्षा प्रेरणा शर्मा के दिशा-निर्देशन में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के सभागार में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर संदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संदीक्षा सदस्यों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

*विश्व हृदय दिवस पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम*

 

 

संवाददाता -मंजीत मिश्र

 

 

 

 

भिनगा /श्रावस्ती -संदीक्षा अध्यक्षा प्रेरणा शर्मा के दिशा-निर्देशन में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के सभागार में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर संदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संदीक्षा सदस्यों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वाहिनी चिकित्सा अधिकारी सहायक कमांडेंट डॉ. कल्पना महादेव पाटील, जिला अस्पताल भिनगा से आमंत्रित डॉ. अरविन्द कुमार, फिजीशियन (एम.डी.), डॉ. आदर्श कुमार, चिकित्सा अधिकारी तथा जितेंद्र मिश्रा, काउंसलर द्वारा हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोगों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम तथा तनाव प्रबंधन सहित स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।

इस अवसर पर संदीक्षा उपाध्यक्ष मोनिका द्वारा संदीक्षा सदस्या प्रतिज्ञा को सुकृति शॉप में बिक्री हेतु उपलब्ध कराई गई सामग्री से प्राप्त लाभांश की राशि का चेक भेंट किया गया। सुकृति शॉप संदीक्षा सदस्यों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 62वीं वाहिनी की एक अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से संदीक्षा सदस्यों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को बाजार से जोड़कर आय अर्जित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में लगभग 130 संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में संदीक्षा सदस्यों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!