Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गोंडा..एक साथ उजड़ गईं दो जिंदगियां: मां की चिता के बगल दफनाया 11 साल का बेटा, पति ने नम आंखों से दी मुखाग्नि, माँ की तेरहवी पे गई थी बेटी 

गोंडा के कौड़िया बाजार क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली 30 वर्षीय रीता उर्फ खुशबू और उनके 11 वर्षीय बेटे लकी जायसवाल का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।

जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच सवाददाता… समीर बाबा

 

 

गोंडा..एक साथ उजड़ गईं दो जिंदगियां: मां की चिता के बगल दफनाया 11 साल का बेटा, पति ने नम आंखों से दी मुखाग्नि, माँ की तेरहवी पे गई थी बेटी

 

गोंडा के कौड़िया बाजार क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली 30 वर्षीय रीता उर्फ खुशबू और उनके 11 वर्षीय बेटे लकी जायसवाल का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। मां की चिता के ठीक बगल में बेटे को दफनाया गया। पति हरिओम जायसवाल ने पत्नी को मुखाग्नि दी। मां-बेटे की एक साथ अंतिम विदाई के दौरान परिवार में कोहराम मचा रहा।

 

शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे आर्यनगर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक पहले 11 वर्षीय लकी वाहन की चपेट में आया। बेटे को बचाने दौड़ी मां रीता उर्फ खुशबू भी वाहन की चपेट में आ गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों के शव परिजनों को सौंपे गए। परिवार शव लेकर कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गंगादीन पुरवा स्थित घर पहुंचा, जहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

 

रीता को उनके पति हरिओम जायसवाल ने मुखाग्नि दी, जबकि 11 वर्षीय लकी को मां की चिता के ठीक बगल में दफनाया गया। हादसे ने हरिओम का परिवार उजाड़ दिया। उनके तीन वर्षीय बेटे अक्षय ने एक साथ अपनी मां और बड़े भाई को खो दिया।

 

वहीं, कौड़िया बाजार पुलिस ने हादसे से जुड़े कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

कौड़िया थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!