उत्तर प्रदेश
जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
बहराइच, 08 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं।

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
बहराइच, 08 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों की शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।




