Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

साइबर क्राइम पुलिस थाना, बहराइच

राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया गया जागरूक

 

साइबर क्राइम पुलिस थाना, बहराइच

 

राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया गया जागरूक*

 

राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी जी के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री नारायण दत्त मिश्रा जी के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना बहराइच की पुलिस टीम द्वारा ब्लू बेल्स मोंटेसरी स्कूल, ताजपुर, थाना क्षेत्र रानीपुर, जनपद बहराइच में लगभग 150-200 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया पर बने आईडी को टू-स्टेप वेरिफिकेशन से सुरक्षित करने तथा मोबाइल में इंस्टॉल महत्वपूर्ण एप्स में कठिन पासवर्ड लगाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही मोबाइल में आने वाले संदिग्ध लिंक्स एवं APK फाइल्स से बचने तथा डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

 

इस दौरान उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त निर्देशों से उपस्थित लोगों को भली-भांति अवगत कराया गया। साथ ही किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई। आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर भी 1930 को साइबर क्राइम हेल्पलाइन के रूप में दर्शाया गया है।

 

पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 श्री पुनीत सिंह

2. उ0नि0 श्री शिवम पाण्डेय

3. उ0नि0 श्री रत्नेश सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!