Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जनपद बहराइच बहराइच पुलिस की अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

तस्करी में सम्मिलित नेपाल राष्ट्र के नागरिक पति-पत्नी व उनके सहयोगी बस चालक व सह चालक सहित कुल 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार

 

जनपद बहराइच

बहराइच पुलिस की अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

-तस्करी में सम्मिलित नेपाल राष्ट्र के नागरिक पति-पत्नी व उनके सहयोगी बस चालक व सह चालक सहित कुल 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार

– *04.917 किग्रा अवैध अफीम बरामद*

– बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹60 लाख

– तस्करी में प्रयुक्त ट्रैवलर वाहन, 04 मोबाइल, भारतीय/नेपाली रुपये बरामद

 

थानाः- रुपईडीहा

दिनांकः-09.09.2026

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को मिली सफलता ।

 

संक्षिप्त विवरणः-

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विक्रय पर रोकथाम हेतु दिये गये आदेशों निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 09.09.2026 को थाना रुपईडीहा क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल सीमा से बहराइच मार्ग पर जैतापुर मोड़ से पहले पुराने बस स्टाप के पास से एक ट्रैवलर वाहन नं0 HP01A8898 को रोककर चेक किया गया तो टैवलर वाहन में यात्री के रूप में सवारी कर रहे नेपाली नागरिक चट्टान बसनेर एवं उसकी पत्नी गीता खत्री के कब्जे से एक काले रंग के बैग में कुल 04.917 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। चट्टान बसनेर व गीता खत्री उक्त अवैध अफीम को ट्रैवलर चालक राम कुमार पुत्र टीकाराम एवं सह-चालक देवेन्द्र बुढा पुत्र श्रीधन बहादुर सिंह के सहयोग से लेकर जा रहे थे। इस प्रकार कुल 04 अभियुक्तगण 1.चट्टान बसनेर, 2.गीता खत्री पत्नी चट्टान बसनेर, 3.राम कुमार पुत्र टिकाराम, 4.देवेन्द्र बुढा पुत्र श्रीधन बहादुर सिंह को नियमानुसार हिरासत में लेकर बरामदगी के आधार पर थाना रूपईड़ीहा पर मु0अ0सं0 -241/2026 धारा 8/18/29/60 NDPS ACT व 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-

1. चट्टान बसनेर निवासी ग्राम बारेकोट वार्ड NO. 05 थाना सिलिंगी जिला जाजरकोट राष्ट्र नेपाल

2. गीता खत्री पत्नी चट्टान बसनेर निवासी ग्राम बारेकोट वार्ड NO. 05 थाना सिलिंगी जिला जाजरकोट राष्ट्र नेपाल

3. देवेन्द्र बुढा पुत्र श्रीधन बहादुर सिह निवासी दारलिग वार्ड न0 4 थाना बुर्ती बंगलो प्रदेश बागमति, राष्ट्र नेपाल

4. राजकुमार पुत्र टिकाराम निवासी ग्राम सिह निवास नार्थ ओक संजौली आर 1 टी थाना संजौली जिला शिमला हिमांचल प्रदेश

 

o पंजीकृत अभियोग का विवरणः-

मु0अ0सं0 241/2026 धारा 8/18/29/60 NDPS ACT व 61(2) बीएनएस थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच

 

o बरामदगी का विवरण-

1. 4.917 ग्राम नाजायज अफीम

2. एक ट्रैवलर्स वाहन HP01A8898

3. 04 अदद मोबाइल फोन (टेक्नो स्पार्क 8, Poco C51, Oppo ऱायनो 2Z, Oppo 17 प्रो

4. 4310 रूपये नेपाली व 6510 रूपये भारतीय

 

o अपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0-241/26 धारा 8/18/29/60 NDPS ACT व 61(2) बीएनएस थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच

 

o पुलिस टीम

रुपईडीहा

प्र0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र

नि0अ0 श्री गणेश तिवारी

उ0नि0 श्री धर्मेन्द्रसिंह

हे0का0 उमेश यादव

का0 सोविन्द्र यादव

का0 रविन्द्र यादव

का0 अभिषेक सिंह

का0 अभिषेक राय

म0का0 निहारिका मौर्या

म0का0 शालिनी यादव

 

एसएसबी टीम

डिप्टी कमाण्डेन्ट श्री शशि भूषण

SI/GD भूपेन्द्र सिंह

CT/GD दुर्गेश कुमार शुक्ला

CT/GD विनोद कुमार

CT/GD पंकज कुमार

CT/GD दीनदयाल चौहान

डाग हैण्डलर CT/GD सौरभ जोशी मय डाग मारिया

F COY 42 BN SSB बहराइच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!