त्योहारों के मद्देनजर श्रावस्ती पुलिस का अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान, वीरपुर में पैदल गश्त कर हटवाया अतिक्रमण
*श्रावस्ती।* दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.10.2026 को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

त्योहारों के मद्देनजर श्रावस्ती पुलिस का अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान, वीरपुर में पैदल गश्त कर हटवाया अतिक्रमण
प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
*श्रावस्ती।* दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.10.2026 को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री आलोक कुमार सिंह ने थाना मल्हीपुर पुलिस के साथ कस्बा वीरपुर में पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे पटरियों पर लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया।
पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी और दुकानदारों व आमजन से अपील की कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें।




