Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

रंजिश में महिला पर लाठी-डंडा से हमला, पति पर भी जानलेवा हमला, 4 पर केस दर्ज करने की मांग

मल्हीपुर / श्रावस्ती: थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम परसोहना में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रंजिश में महिला पर लाठी-डंडा से हमला, पति पर भी जानलेवा हमला, 4 पर केस दर्ज करने की मांग

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद ऑनलाइन है

मल्हीपुर / श्रावस्ती: थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम परसोहना में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम परसोहना निवासी किरन वर्मा पत्नी इन्द्रजीत वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही माता प्रसाद, जदी प्रकाश, राम फकीरे और मोहित दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। आरोप है कि उन्होंने उसकी लगभग 200 पेड़ यूकेलिप्टस काट डाला जिसकी रिपोर्ट उसने थाने में दर्ज कराई थी।

पीड़िता का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 08 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3:40 बजे विपक्षी असलहा, लाठी-डंडा लेकर आए और उसे मारने-पीटने लगे, जिससे वह बेहोश हो गई। खेत से लौटे पति इन्द्रजीत वर्मा ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और कान पर चोट आई है। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में दवा करने हेतु ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया भिनगा भेज दिया

पीड़िता ने बताया कि हमलावर उसे और उसके पति को जान से मारने की नीयत से आए थे। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!