उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान संघ ने 10 मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

लखनऊ / बहराइच भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश, अवध प्रान्त ने आज दिनांक 09.09.2026 को प्रदेश के समस्त विकास खण्डों पर एक दिवसीय धरना व ज्ञापन कार्यक्रम किया।

भारतीय किसान संघ ने 10 मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

 

लखनऊ / बहराइच भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश, अवध प्रान्त ने आज दिनांक 09.09.2026 को प्रदेश के समस्त विकास खण्डों पर एक दिवसीय धरना व ज्ञापन कार्यक्रम किया।

 

संघ ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी, रिसिया के माध्यम से सौंपा।

 

ज्ञापन में 10 प्रमुख मांगें रखी गई हैं

 

1 .किसान सम्मान निधि में केन्द्र सरकार की तरह प्रदेश सरकार भी अपना अंश 6000 रु. प्रतिवर्ष जोड़े, जिससे किसानों को कुल 12000 रु. प्रतिवर्ष मिल सके।

 

2 .MSP पर किसानों की खरीद 100 प्रतिशत सुनिश्चित की जाये और सभी क्रय केन्द्रों चाहे वो सरकारी हों या व्यापारी, को विधिक रूप दिया जाये।

 

3 .किसानों की नकदी फसल गन्ना का मूल्य वृद्धि कर 500 रु. प्रति कुंतल किया जाये।

 

4.किसानों के निजी नलकूपों का विद्युत कनेक्शन पूर्णतया निःशुल्क किया जाये।

 

5. भूमि अधिग्रहण कानून किसान हितैषी हो।

 

6 .किसानों को मिलने वाला मुआवजा अधिकतम बाजार भाव से 5 गुना मिलने के बाद ही कब्जा लिया जाये।

 

7.सड़क, रेल व अन्य परियोजनाओं में खेतों तक पहुंच बनाये रखने के लिए प्रति दो किलोमीटर पर बाईपास, अंडर पास और सम्पर्क मार्ग की व्यवस्था की जाये।

 

8.लैण्ड पुलिंग एक्ट में बदलाव कर किसान की सहमति सीमा 60 से बढ़ाकर पुनः केन्द्र एक्ट के अनुकूल 80 की जाये।

 

9-एक ही योजना में प्रभावित किसानों को समान मुआवजा निश्चित समय सीमा के अंदर दिया जाये।

 

10- किसानों की रक्षा के लिए भूमि अधिग्रहण आयोग और किसान फास्ट ट्रैक न्यायालय स्थापित किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!