रायबोझा में कोटेदार की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
मिहींपुरवा/बहराइच। विकास खंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत रायबोझा में सरकारी राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर मनमानी करने और पात्र कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में राशन न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को कम राशन दिया जाता है, जबकि राशन लेने पहुंचने वाले लोगों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे लिए जाने का भी आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर उनके द्वारा कई जगह शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक दुकान की प्रभावी जांच नहीं हो सकी, जिसके कारण ग्रामीणों को उनकी शिकायतों का समाधान नहीं मिल पाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत मिलने वाला पूरा राशन उन्हें समय से और निर्धारित मात्रा में मिलना चाहिए, लेकिन कथित तौर पर उन्हें पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राशन वितरण व्यवस्था की जांच की जाए और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा राशन मिल सके।
अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और रायबोझा की राशन दुकान की जांच कब कराई जाती है।