
उजाला हिंद न्यूज़
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच.. समीर खा
बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा
भैंस चरा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने रौंदा, मौके पर मौत
पयागपुर थाना क्षेत्र के महरौली के पास भैंस चरा रहे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग दयाराम पुत्र बाउर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ग्राम महरौली, थाना पयागपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।हादसे के बाद गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।




