Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में मां की रसोई परिवार ने वृद्धा आश्रम में कराया भोजन

बहराइच गोंडा रोड निकट( दोनक्का) अमीन पुर नगरौर पर स्थित वृद्धा आश्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संजय कुमार शर्मा की अगुवाई में मां की रसोई परिवार की ओर से  सभी सम्मानित वृद्ध जनों को भोजन कराया गया ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में मां की रसोई परिवार ने वृद्धा आश्रम में कराया भोजन।

 

बहराइच गोंडा रोड निकट( दोनक्का) अमीन पुर नगरौर पर स्थित वृद्धा आश्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संजय कुमार शर्मा की अगुवाई में मां की रसोई परिवार की ओर से  सभी सम्मानित वृद्ध जनों को भोजन कराया गया ।

इस अवसर पर आश्रम पर निवास कर रहे सभी वृद्ध जनों का अपनापन का भाव महसूस कराते हुए हाल चाल पूछ कर आशीर्वाद लिया गया इस आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धा आश्रम में रह रहे तमाम वृद्ध जनों के प्रति समाज में सेवा भाव, सम्मान तथा अपनेपन का भाव जागृत करना था।

इस  कार्यक्रम में महेश गुप्ता संयोजक/संस्थापक ने कहा विगत 12 वर्षों से निरन्तर संचालित है मा की रसोई  ,समाज में जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है ऐसे आयोजन से बुजुर्गों को अपनापन और सम्मान का अहसास होता है उपस्थित सभी लोगों ने इसे सामाजिक दायित्व बताते हुए ऐसे पुनीत कार्यक्रम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता, अद्वैत जी पत्रकार, रोशन जैसवाल एडवोकेट, अभय सिन्हा जी , कैलाश जालान, मनीष साहू, मुरली धर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!