Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

महिला जन संवाद की तैयारियों पर सपा कार्यालय में मंथन, विधायक मारिया शाह को किया आमंत्रित

बहराइच 17 सितंबर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजभर ‘बागी भावना’ के पीडीए जन संवाद के तहत प्रस्तावित महिला जन संवाद कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को सपा जिला कार्यालय बहराइच में बैठक आयोजित

महिला जन संवाद की तैयारियों पर सपा कार्यालय में मंथन, विधायक मारिया शाह को किया आमंत्रित

 

 

 

बहराइच 17 सितंबर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजभर ‘बागी भावना’ के पीडीए जन संवाद के तहत प्रस्तावित महिला जन संवाद कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को सपा जिला कार्यालय बहराइच में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 सितंबर को गोंडा रोड स्थित विनायक रिसॉर्ट में दोपहर एक बजे होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, जनसंपर्क बढ़ाने, संगठनात्मक समन्वय तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद कार्यक्रम की आयोजक एवं महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती प्रीती मिश्रा पत्नी इं. जय प्रकाश मिश्र ‘जे.पी.’ ने मटेरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मारिया शाह के आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें महिला जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रीती मिश्रा ने कहा कि महिला जन संवाद के माध्यम से महिलाओं के विचारों, समस्याओं और अपेक्षाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवाद के जरिए महिलाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। इस दौरान बहराइच विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इं. जय प्रकाश मिश्र ‘जे.पी.’, जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां ‘बंटी’, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव शाहिस्ता परवीन, महसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेश चंद्र मिश्र, गाजी इमाम आला, सपा नेता अवधेश वर्मा, महिला सभा जिला महासचिव नुसरत फातिमा, जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, सदर विधानसभा अध्यक्ष खुशनुमा, रूही, जिला उपाध्यक्ष हुशनारा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!