सुजौली में गणेश उत्सव की धूम, दो स्थानों पर सजी भव्य झांकियां
मिहींपुरवा बहराइच। ग्राम पंचायत सुजौली में गणेश चतुर्थी के अवसर पर घूरेपुरवा स्थित प्राचीन बुढ़वा बाबा

सुजौली में गणेश उत्सव की धूम, दो स्थानों पर सजी भव्य झांकियां
मिहींपुरवा बहराइच। ग्राम पंचायत सुजौली में गणेश चतुर्थी के अवसर पर घूरेपुरवा स्थित प्राचीन बुढ़वा बाबा
मंदिर परिसर तथा सुजौली पुरैना में अलग-अलग स्थानों पर भव्य गणेश झांकी का आयोजन किया गया। भगवान गणेश की आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान एवं भाजपा जिला प्रतिनिधि राजेश गुप्ता तथा सुजौली थाना प्रभारी निरीक्षक राम गोविन्द वर्मा शामिल हुए, जिनका आयोजक मंडल द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। घूरेपुरवा में गणेश पूजा कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह, संरक्षक धीर सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामपति वर्मा और व्यवस्थापक फूलचंद कनौजिया के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं सुजौली पुरैना में गणेश पूजा कमेटी के अध्यक्ष अवधराम यादव, उपाध्यक्ष अंकित शुक्ला, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, महामंत्री प्रहलाद और आदित्य रस्तोगी सहित कमेटी के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं। मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। थाना प्रभारी राम गोविन्द वर्मा ने श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया। आयोजक मंडल के अनुसार 17 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जबकि 18 सितंबर को गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी और चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्रांति कुमार मिश्रा, अंजनी कुमार, कृष्णा पाण्डेय, श्यामकरण, विशाल अवस्थी, आदर्श पाण्डेय, मो. रफीक सहित सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक सुमित कुमार, कांस्टेबल शैलेश सिंह, कांस्टेबल फिरोज खान, महिला आरक्षी रिंकी पाण्डेय समेत पुलिस बल तैनात रहा।




