प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गुलरिहा और होलिया में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, शिवम शर्मा ने की अगुवाई
गोरखपुर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गुलरिहा और होलिया में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, शिवम शर्मा ने की अगुवाई
धनीराम यादव ब्यूरो/ संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
गोरखपुर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ता शिवम शर्मा के नेतृत्व में शिव मंदिर गुलरिहा और हनुमानगढ़ी मंदिर होलिया में सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्षों के साथ समर्पण और जन-आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की कामना की। शिवम शर्मा ने कहा कि यह दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। जनता के आशीर्वाद से प्रज्ज्वलित यह प्रकाश देश के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।