स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दयानंद शिशु प्रकाश मंदिर नानपारा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
बहराइच 13 अगस्त। नानपारा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दयानंद शिशु प्रकाश मंदिर नानपारा में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दयानंद शिशु प्रकाश मंदिर नानपारा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
बहराइच 13 अगस्त। नानपारा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दयानंद शिशु प्रकाश मंदिर नानपारा में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में विद्यालय के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। विद्यार्थियों के उत्साह और देशभक्ति से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नानपारा जिले की जिला संयोजक अनुष्का सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु साकेत, विद्यालय प्रबंधक दुर्गेश मिश्र, उप प्रधानाचार्य अरमान सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। तिरंगा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी नानपारा राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।




