Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल जारी

 

दिनांक: 23.09.2026

 

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल जारी

 

जनपद श्रावस्ती में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *मिशन शक्ति फेज–5.0 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में संचालित हो रहा है।

 

अभियान के अंतर्गत शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, गांवों, कस्बों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल, संवाद कार्यक्रम एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान, सुरक्षा उपायों तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रत्येक महिला एवं बालिका को *“शक्ति दीदी”* के रूप में जोड़कर उन्हें सामाजिक, मानसिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

 

अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं हेतु विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में किशोरियों को गुड टच–बैड टच, सुरक्षित विद्यालय वातावरण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही सम्मानजनक आचरण, सड़क सुरक्षा नियमों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किशोर न्याय अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया।

 

साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आमजन, महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान—

ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय,सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स का सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक एवं फिशिंग कॉल की पहचान, OTP एवं बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने की आवश्यकता,*साइबर हेल्पलाइन 1930* पर तत्काल सूचना देने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को *वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112,एम्बुलेंस – 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076* की जानकारी देकर इनके प्रभावी उपयोग के लिए अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त *घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, मानवाधिकार, आत्मरक्षा तकनीक एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!