मटेरा विधानसभा क्षेत्र में श्री गणेश पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. शिवेंद्र ठाकुर, लोगों से किया जनसंपर्क
बहराइच। विधानसभा क्षेत्र 284 मटेरा में आयोजित श्री गणेश पूजा कार्यक्रम में डॉ. शिवेंद्र ठाकुर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिवेंद्र ठाकुर ने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर निःशुल्क दवा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों से आगामी चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई और स्थानीय मुद्दों एवं उनकी अपेक्षाओं पर चर्चा की गई।
रिपोर्ट: उजाला हिन्द सह संपादक रविन्द्र कुमार