न्यायालय से जारी वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 18 सितंबर। थाना रानीपुर पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है

न्यायालय से जारी वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 18 सितंबर। थाना रानीपुर पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में बीलगांव निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र अमरेश, जिसके विरुद्ध न्यायालय जेएम-5 द्वारा वाद संख्या 19789/23, अपराध संख्या 228/26 में धारा 323/504 भादवि के तहत वारंट जारी था, तथा ताजपुर निवासी रियाज पुत्र बाउर, जिसके विरुद्ध न्यायालय जेएम-5 द्वारा वाद संख्या 1284/19, अपराध संख्या 57/18 में धारा 323/504/325 भादवि के तहत वारंट जारी था, शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राघव राम, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नाथ तथा कांस्टेबल देवेन्द्र यादव शामिल रहे।




