Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सड़क बनी तालाब, राहगीर बेबस! नूरी चौराहा से इंडो नेपाल बॉर्डर संथालिया जाने वाली रोड कीचड़ और जलभराव से हाहाकार

बहराइच/नवाबगंज।* नवाबगंज क्षेत्र में *नूरी चौराहा से इंडो-नेपाल बॉर्डर संथालिया* जाने वाली रोड की हालत बेहद खराब हो गई है। 

सड़क बनी तालाब, राहगीर बेबस! नूरी चौराहा से इंडो नेपाल बॉर्डर संथालिया जाने वाली रोड कीचड़ और जलभराव से हाहाकार

धनीराम यादव ब्यूरो/संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

बहराइच/नवाबगंज।* नवाबगंज क्षेत्र में *नूरी चौराहा से इंडो-नेपाल बॉर्डर संथालिया* जाने वाली रोड की हालत बेहद खराब हो गई है।

*इटावा-बनकसही* गांव के पास सड़क पर भारी जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है।

बारिश के बाद सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई है। स्कूली बच्चे, किसान और राहगीर रोजाना कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

*ग्रामीणों का आरोप:*

बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग ध्यान नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से *तुरंत सड़क सुधार और जलनिकासी* की मांग की है, ताकि इंडो-नेपाल बॉर्डर तक आवागमन सुचारू हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!