नवल कुमार पाठक को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित
बहराइच ब्यूरो 06 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ मेंश आयोजित समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम, पयागपुर में कार्यरत शिक्षक नवल कुमार पाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नवल कुमार पाठक को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित
बहराइच ब्यूरो 06 सितंबर।
शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ मेंश आयोजित समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम, पयागपुर में कार्यरत शिक्षक नवल कुमार पाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। नवल कुमार पाठक को निपुण शिक्षक के रूप में बेहतर कार्य करने तथा दीक्षा के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान को शिक्षा के प्रति समर्पण, परिश्रम और नवाचार का परिणाम बताया गया है। उन्होंने शिक्षण कार्य के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने की जानकारी से विद्यालय परिवार के साथ-साथ पयागपुर क्षेत्र के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने नवल कुमार पाठक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर पवन शुक्ला, अनिल सिंह, राघवेंद्र, बृजेश तिवारी, शिवशंकर सिंह, सुनील पांडेय, इजहार उल हक, जैनुल, राजेश पटेल, अंजू शर्मा, सर्वेश कुमार, दीनानाथ दीक्षित, बृजेश शुक्ला, अभीकेश शुक्ला, पंकज प्रकाश, प्रवीण मिश्रा, सपना त्रिवेदी, दीप नारायण, प्रदीप कुमार पांडेय, संजय भदौरिया, मोनी कौर, धनंजय गुप्ता, महेंद्र सिंह, निहारिका पाठक, दुर्गेश श्रीवास्तव, गीता गुप्ता व विवान लक्ष्मी समेत अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।




