Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

वारंटी मुस्तकीम गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

बहराइच ब्यूरो 18 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपैडीहा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय रवाना किया

वारंटी मुस्तकीम गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

 

 

बहराइच ब्यूरो 18 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपैडीहा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय रवाना किया। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक रुपैडीहा हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय सिविल जज (प्र0ख0) एनआईओएस प्रथम बहराइच द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के मामले में मुस्तकीम पुत्र जमील, निवासी रोशनटोला, डांट अड़गोड़वा, थाना रुपैडीहा, जनपद बहराइच, उम्र करीब 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 3760/2021, राज्य बनाम रेशमा व मुस्तकीम आदि से संबंधित है, जिसमें धारा 498, 323, 504, 506 भारतीय दंड संहिता तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में मुस्तकीम सहित जमील पुत्र अजमत, गुलशन पत्नी जमील, ईसा पुत्र जमील तथा साकिरा पुत्री जमील आदि अभियुक्तों के नाम दर्ज हैं। गिरफ्तार वारंटी मुस्तकीम को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार एवं कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, थाना रुपैडीहा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!