लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज में आयोजित हुआ कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम
बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे

लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज में आयोजित हुआ कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम
बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत लार्ड बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रूपईडीहा में कैरियर काउन्सिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सन्दीप कुमार जायसवाल ने की। कैरियर काउन्सिलिंग सत्र में विषय विशेषज्ञ आशुतोष अंकुर श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध शिक्षा, रोजगार एवं कैरियर से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षिक योग्यता, रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर का चयन करें और उपलब्ध अवसरों का पूरी गंभीरता के साथ लाभ उठाएं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के क्षेत्रों तथा आगे की शिक्षा से संबंधित संभावनाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजीकरण कराने के बाद अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप विभिन्न रोजगार एवं सेवायोजन से संबंधित अवसरों की जानकारी प्राप्त हो सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और देश के साथ-साथ विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का भी लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कैरियर एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं तथा विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ. हरिश्चन्द्र ने उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा अपने कैरियर को लेकर निरन्तर प्रयास करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




