Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता ने वृद्धाश्रम का किया भ्रमण

बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। विशेष निगरानीकर  (जनजातीय कल्याण) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार, नई दिल्ली आर. हेमंत कुमार ने स्टेट कोऑडिनेटर (पीएमयू) जनजाति विकास, उत्तर प्रदेश यू.के. सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी के साथ वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर बहराइच का औचक निरीक्षण किया गया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता ने वृद्धाश्रम का किया भ्रमण

 

 

बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। विशेष निगरानीकर

(जनजातीय कल्याण) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार, नई दिल्ली आर. हेमंत कुमार ने स्टेट कोऑडिनेटर (पीएमयू) जनजाति विकास, उत्तर प्रदेश यू.के. सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी के साथ वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर बहराइच का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के परिसर, कक्ष-कक्षों, रसोई इत्यादि की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी।

निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा निर्वासित वृद्धजन से उनका तथा उनके परिजनों के सम्बन्ध में कुशलक्षेम जाना तथा वृद्धाश्रम में उपलब्ध करायी जा रही भोजन इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में जाकनारी प्राप्त की गई। वृद्धजनों की ओर से कोई प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया। वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें समय से नाश्ता, खाना, दवा, वस्त आदि चीजें समय से प्राप्त हो रही है। उन लोगों को आश्रम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। प्रबन्धक दिलीप कुमार द्विवेदी को निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं वृद्धजनों को मानक के अनुसार समय से उपलब्ध करायी जायें। सभी निर्वासित बुज़ुर्गों के भोजन पानी एवं स्वास्थ्य को बेहतर से बेहतर ध्यान रखा जाय। वृद्धजनों को सुपाच्य भोजन परोसा जाय ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!