उत्तर प्रदेश

बहराइच पुलिस की विद्युत तार चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही।

- चोरी किए गए करीब 300 मीटर (02 बंडल) एल्युमिनियम विद्युत तार, चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद। - संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार

 

जनपद बहराइच

दिनांकः- 30.10.2026

 

– बहराइच पुलिस की विद्युत तार चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही।

– चोरी किए गए करीब 300 मीटर (02 बंडल) एल्युमिनियम विद्युत तार, चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद।

– संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार

 

थानाः- खैरीघाट

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को तार चोरी की घटना में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

 

विवरणः-

दिनांक 29.10.2026 को थाना खैरीघाट पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त, भ्रमण एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट प्राप्त हुआ कि बरदहा चौकी के निकट शिवपुर जाने वाले नहर मार्ग पर तीन व्यक्ति 33,000 वोल्ट विद्युत लाइन के पोल से एल्युमिनियम विद्युत तार काटकर बंडल बनाकर चोरी कर ले जा रहे हैं।

 

उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित किया गया तथा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 02 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार 299 मीटर बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त 01 अदद हेक्सा (डबल धार) की ब्लेड एवं 01 अदद लोहे का प्लास भी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनोज कुमार बाजपेई पुत्र आनन्द बाजपेई, मोनू कुमार बाजपेई पुत्र वेद प्रकाश बाजपेई तथा मोहम्द आसिफ उर्फ शेरू पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासीगण नकहा, थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच के रूप में हुई। बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खैरीघाट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. मनोज कुमार बाजपेई पुत्र आनन्द प्रकाश बाजपेई उम्र 32 वर्ष निवासी नकहा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

2. मोनू कुमार बाजपेई पुत्र वेद प्रकाश बाजपेई उम्र 28 वर्ष निवासी नकहा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

3. मोहम्मद आसिफ उर्फ शेरू पुत्र मोहम्मद यासीन उम्र 22 वर्ष निवासी नकहा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

 

– बरामदगी का विवरणः-

– 02 बण्डल एल्मुनियम बिजली का तार कुल 299 मीटर लम्बा

– घटना में प्रयुक्त 01 हेक्सा, डबलधार की ब्लेड,01 पिलास

 

– गिरफ्तारी का स्थान व समय-

बरदहा चौकी से शिवपुर ब्लाक की तरफ नहर मार्ग

दिनांक 29.10.2026

 

– अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –

मनोज कुमार बाजपेई पुत्र आनन्द प्रकाश बाजपेई-

1. मु0अ0सं0 0182/2018 धारा 323, 336, 504, 506 IPC थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

2. मु0अ0सं0 0250/2018 धारा 326-A, 506 IPC थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

3. मु0अ0सं0 0384/2021 धारा 352, 504, 506 IPC थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

4. मु0अ0सं0 0382/2024 धारा 323, 504, 506 IPC थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

5. मु0अ0सं0 118/2011 धारा 332, 353, 427, 504, 506 IPC थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

6. मु0अ0सं0 208/2011 धारा 110(G) CRPC थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

7. मु0अ0सं0 505/2014 धारा 323, 325, 504, 506, IPC थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

8. मु0अ0सं0 0420/2026 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना खैरीघाट जनपद बहराइच

 

– गिरफ्तारी पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 कवीन्द्र नाथ सिंह

2.उ0नि0 मारकण्डे तिवारी

3.हे0का0 कमलेन्द्र श्रीवास्तव

4.हे0का0 उपेन्द्र यादव

5.का0 गौरव कुमार

6.का0 रामआशीष चौरसिया

7.का0 सनत सिंह

8.का0 महावीर

9.का0 विजयकान्त दिक्षित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!