उत्तर प्रदेश

नानपारा में अभाविप के युवती सम्मेलन ‘क्षितिजा’ का आयोजन, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

बहराइच ब्यूर अक्टूबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के अवध प्रांत अंतर्गत नानपारा जिले द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर ‘क्षितिजा–आँगन से अंतरिक्ष तक’ युवती सम्मेलन का आयोजन बंधन मैरिज लॉन, नानपारा में किया गया।

नानपारा में अभाविप के युवती सम्मेलन ‘क्षितिजा’ का आयोजन, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

 

बहराइच ब्यूर अक्टूबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के अवध प्रांत अंतर्गत नानपारा जिले द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर ‘क्षितिजा–आँगन से अंतरिक्ष तक’ युवती सम्मेलन का आयोजन बंधन मैरिज लॉन, नानपारा में किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर, मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की प्रतियोगी छात्र कार्य क्षेत्रीय संयोजिका अंशिका सिंह, स्वागत अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशिप्रभा तथा स्वागत मंत्री सियाराम हॉस्पिटल नानपारा की निदेशक डॉ. निधि वर्मा उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि विधायक सरोज सोनकर ने छात्राओं को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज में प्रभावी भूमिका निभाने की बात कही। मुख्य वक्ता अंशिका सिंह ने आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर निर्माण और लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपनी क्षमताओं को पहचानकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। स्वागत अध्यक्ष शशिप्रभा ने अतिथियों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए ऐसे सम्मेलनों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया, जबकि स्वागत मंत्री डॉ. निधि वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान श्रावस्ती विभाग छात्रा प्रमुख खुशबू शर्मा और नानपारा जिला संयोजक अनुष्का सिंह ने विभिन्न प्रस्तावों का वाचन किया। प्रस्तावों के माध्यम से छात्राओं के अधिकारों, दायित्वों, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अंकुल राठौर, विराट शुक्ला, दयाशंकर जायसवाल, इन्दू प्रकाश, हर्ष कसौधन, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, पूर्व कार्यकर्ता दिलीप जायसवाल, सुशील त्रिपाठी, सत्यम मिश्रा, हिमांशु मिश्रा सहित अभाविप के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। सम्मेलन ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक होकर अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!