बहराइच पुलिस लाइन में हुआ भव्य ‘बड़ा खाना’, जज, डीएम और एसपी ने खुद परोसा जवानों को भोजन*
रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स के प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीय संवाद के लिए भव्य 'बड़ा खाना' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बहराइच पुलिस लाइन में हुआ भव्य ‘बड़ा खाना’, जज, डीएम और एसपी ने खुद परोसा जवानों को भोजन*
बहराइच।
रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स के प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीय संवाद के लिए भव्य ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सबसे खास पल तब आया जब डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों ने खुद प्रशिक्षु जवानों के बीच पहुंचकर अपने हाथों से भोजन परोसा। अधिकारियों का जवानों के साथ बैठकर भोजन करना और आत्मीय संवाद करना सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान डीएम और एसपी ने प्रशिक्षुओं से कहा कि पुलिस सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को ईमानदारी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ काम करने और आधुनिक तकनीक सीखकर पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ।




