विकास खण्ड परिसर महसी में आयोजित हुआ परीक्षण शिविर मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल हेतु चिन्हित किये गये 75 दिव्यांग
बहराइच 05 अगस्त। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बहराइच जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को एलिम्को, कानपुर द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु 3 से 8 अगस्त 2026 तक विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे

विकास खण्ड परिसर महसी में आयोजित हुआ परीक्षण शिविर
मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल हेतु चिन्हित किये गये 75 दिव्यांग
हरि गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ बहराइच
बहराइच 05 अगस्त। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बहराइच जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को एलिम्को, कानपुर द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु 3 से 8 अगस्त 2026 तक विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे परीक्षण शिविर अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर महसी में आयोजित शिविर के दौरान उपक्रम एलिम्को, कानपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा 75 दिव्यांगजनों का परीक्षण करके पंजीकरण किया गया। डॉ. कुमार ने बताया कि 06 अगस्त 2026 क़ो विकास खण्ड परिसर हुजूरपुर में परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। समस्त दिव्यांगजनों एवं उनके हितार्थ कार्यरत समस्त व्यक्तियों एवं संस्थाओं क़ो सूचित किया जाता है कि इन शिविरों में अपने समस्त अभिलेखों जैसे कि आधार कार्ड, 80 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं गरीबी रेखा के आय प्रमाण पत्र आदि क़े साथ परीक्षण शिविर में प्रतिभाग कर आयोजन का लाभ उठायें।




