Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

37वें प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ

बहराइच ब्यूरो 20 सितंबर पार्वती इण्टर कॉलेज, बरदहा, बहराइच में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश द्वारा आयोजित 37वें प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता

37वें प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ

 

 

बहराइच ब्यूरो

20 सितंबर

पार्वती इण्टर कॉलेज, बरदहा, बहराइच में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश द्वारा आयोजित 37वें प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, ब्लाक प्रमुख शिवपुर सुधीर कुमार, प्रबंधक एवं जिला अध्यक्ष जन शिक्षा समितिघनश्याम सिंह चौहान व अन्य अतिथियों के साथ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीत व रंगमंचीय प्रस्तुति से सभी उपस्थित का मन मोह लिया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, देशभक्ति तथा नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। उन्होंने सफलतापूर्वक ऐसे भव्य प्रांतीय आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह प्रांतीय खेल-कूद मेला प्रदेश भर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने तथा निष्पक्ष खेल भावना और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक साकेत संभाग मिथिलेश कुमार अवस्थी, जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष ललित, प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर शालिग राम लोधी, राम फल पोरवाल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं, गणमान्य व संभ्रान्तजन, अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!