कजरी तीज पर कटरा बाजार ब्लॉक में आयोजित हुआ भंडारा, ब्लॉक प्रमुख का हुआ स्वागत
बहराइच ब्यूरो 13 सितंबर विकास खंड कटरा बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कजरी तीज के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया

कजरी तीज पर कटरा बाजार ब्लॉक में आयोजित हुआ भंडारा, ब्लॉक प्रमुख का हुआ स्वागत
बहराइच ब्यूरो 13 सितंबर
विकास खंड कटरा बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कजरी तीज के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। ब्लॉक की पूरी टीम के सहयोग से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कजरी तीज के शुभ अवसर पर ब्लॉक परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख श्री भवानी भीख शुक्ला जी का ब्लॉक कर्मियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं एडीओ पंचायत श्री प्रीतम श्रीवास्तव जी का भी कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भंडारे की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मंडल अध्यक्ष ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ देवीपाटन मंडल गोंडा आमोद मिश्रा ने बताया कि कजरी तीज के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन आपसी सहयोग और श्रद्धा के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ब्लॉक की टीम एवं कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




