Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल डिजिटल मीडिया के उप संपादक अहमद हुसैन को नेपाल भ्रमण का अवसर

लखनऊ/काठमांडू:उजाला न्यूज़ चैनल डिजिटल मीडिया के उप संपादक अहमद हुसैन जी को नेपाल भ्रमण का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल डिजिटल मीडिया के उप संपादक अहमद हुसैन को नेपाल भ्रमण का अवसर

 

लखनऊ/काठमांडू:उजाला न्यूज़ चैनल डिजिटल मीडिया के उप संपादक अहमद हुसैन जी को नेपाल भ्रमण का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार अहमद हुसैन जी अपने निजी भ्रमण कार्यक्रम के तहत नेपाल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें नेपाल की संस्कृति, पर्यटन स्थलों और सामाजिक परिवेश को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

 

नेपाल, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पशुपतिनाथ मंदिर और गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के लिए विश्व प्रसिद्ध है, में अहमद हुसैन जी विभिन्न प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे।

 

इस अवसर पर अहमद हुसैन जी ने कहा कि नेपाल और भारत का रिश्ता सिर्फ दो देशों का नहीं, बल्कि रोटी-बेटी का अटूट संबंध है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी समझ और मजबूत होगी।

 

उनकी इस यात्रा को लेकर उजाला हिंद न्यूज़ चैनल परिवार और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। चैनल प्रबंधन ने उनके मंगलमय और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल परिवार की ओर से अहमद हुसैन जी को इस विशेष अवसर के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!