बहराइच मिहिपुरवा अड़गोड़वा के कनक्शन धारक की बढ़ी परेशानी
45 KM दूर गैस लेने को मजबूर अड़गोडवा के ग्रामीण |इंडियन गैस पर उठे बड़े सवाल

बहराइच मिहिपुरवा अड़गोड़वा के कनक्शन धारक की बढ़ी परेशानी
45 KM दूर गैस लेने को मजबूर अड़गोडवा के ग्रामीण |इंडियन गैस पर उठे बड़े सवाल
बहराइच संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट।
उजाला हिन्द समाचार
बहराइच जिले के मिहिपुरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अड़गोडवा में ग्राम प्रधान पलबिंदर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण गैस कनेक्शन होने के बावजूद भारी परेशानी झेल रहे हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को करीब 45 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों कई वापस भी कर दिया जाता है
पहले यह सुविधा गांव के नजदीक झाला में उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे गायघाट क्षेत्र के झुम्मन गांव में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।
ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण केंद्र को वापस नजदीक किया जाए या गांव में ही व्यवस्था बनाई जाए।
👉 क्या यही है विकास?
👉 क्या जिम्मेदार अधिकारी लेंगे संज्ञान?




