Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

रिसिया में मानकविहीन नाला निर्माण मोहल्लावासी परेशान जल भराव और हादसे का खतरा

नगर पंचायत रिसिया के मोहल्ला रविदास नगर में मानक के विपरीत हो रहे नाला निर्माण से मोहल्लावासियों को काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है

रिसिया में मानकविहीन नाला निर्माण मोहल्लावासी परेशान जल भराव और हादसे का खतर

 

उमाशंकर गुप्ता ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच उजाला हिंद समाचार

 

नगर पंचायत रिसिया के मोहल्ला रविदास नगर में मानक के विपरीत हो रहे नाला निर्माण से मोहल्लावासियों को काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है जैसे बीना गुप्ता पत्नी रमेश कुमार , नाबिया बेगम पत्नी अकबर अली , धुन्नी गुप्ता , अनूप साहू आदि लोगों के मुताबिक नाले के निर्माण में ठेकेदार द्वारा पक्षपाद किया जा रहा है , नाला निर्माण नगर पंचायत सीमा बोर्ड से ग़ल्लामंडी तक कराया जा रहा है जिसमें बीच बीच में छोड़कर कुछ चहिते लोगों के मकान के सामने जल्दी कार्य कर दिया गया जिससे उनको असुविधा न हो और कुछ घरों के सामने २-३ महीने पहले ही खुदाई कर दी गई पर आजतक कार्य नहीं कराया गया , और बरसात हो जाने से नियू से लोगो के मकान में पानी जा रहा है जिससे मकान को नुकसान होने की भारी संभावना है और सड़क से घर के बीच नाला का गड्ढा हो जाने की वजह से आने जाने में काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है और छोटे बच्चों के लिए यह नाला से खतरा बना हुआ है , वार्डवासियों का कहना है कि अगर अतिशीघ्र यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय के प्रधानलिपिक नवीन कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि लगभग पौने २ करोड़ रुपए की लागत से यह निर्माण कार्य हो रहा है यह निर्माण 6 माह में पूर्ण हो जाना चाहिए पर किन्हीं कारणों से समय ज़्यादा लग रहा है, मोहल्ला नानकपुरा के सभासद राकेश निगम ने बताया कि एकदम मानकविहीन कार्य हो रहा है सरिया एवं सीमेंट की कम मात्रा एवं गिट्टी , मौरंग की अधिक मात्रा तथा बालू का भी उपयोग किया जा रहा है जबकि बालू का प्रयोग इसमें नहीं होना चाहिए था, पूर्व चेयरमैन राजेश निगम का कहना है कि पहले यह नाला आरबी बना हुआ था जिसे तोड़कर पुनः बनाया जा रहा है जो गलत है, आरबी नाला इससे ज़्यादा मजबूत और चौड़ा था , जबकि यह नाला की चौड़ाई भी कम कर दी गई है ,केवल सरकार के पैसा की बर्बादी करने की नियति से यह काम करवाया जा रहा है , नगर निवासी मनीष कसौधन का कहना है कि यह नाले का निर्माण बरसात से पहले हो जाना चाहिए था जो कि अभी तक नहीं हुआ है जिससे व्यापारी व वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मानक को ताख पर रखकर यह नाला निर्माण कराया जा रहा है अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन की मिलीभगत से नाले के हो रहे निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!