Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती: साइकिल से भैंस को टक्कर मारकर महिला से मारपीट, गाली-गलौज का आरोप, पुलिस से शिकायत 

श्रावस्ती में महिला से अभद्रता और मारपीट, पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

श्रावस्ती: साइकिल से भैंस को टक्कर मारकर महिला से मारपीट, गाली-गलौज का आरोप, पुलिस से शिकायत

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच

 

श्रावस्ती में महिला से अभद्रता और मारपीट, पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

 

 

 

जनपद श्रावस्ती के थाना हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के सरका बरौन गांव में एक महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

पीड़िता कबूतरी देवी पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी सरका बरौब ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 18.01.2026 की सुबह लगभग 9 बजे वह अपने घर से भैंस को बांधने लिए बाग की तरफ जा रही थी। तभी विपक्षी साबित राम पुत्र रामसिंह अपनी साइकिल पर दूध की केन लादकर आया और जानबूझकर उसकी भैंस के टांगों के बीच साइकिल का पहिया डाल दिया, जिससे भैंस गिर गई।

 

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी लेकर दौड़ा लिया। आरोप है कि आरोपी ने लाठी से महिला की भैंस को भी मारा और उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं।

 

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके घर के सामने आकर दोबारा गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने कहा कि विपक्षी कभी भी उसके साथ कोई बड़ी घटना कर सकता है।

 

पीड़िता कबूतरी देवी ने थाना हरदत्तनगर गिरंट के प्रभारी निरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र दिनांक 18.01.2026 को दिया गया है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!