Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नवनियुक्ति सीओ नानपारा से शिक्षक नेताओं नें की शिष्टाचार भेंट 

बाबागंज: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार कों नवनियुक्ति पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम से शिष्टाचार भेंट कर गुलदस्ता और स्मृतिचिन्ह देकर उनका स्वागत किया

नवनियुक्ति सीओ नानपारा से शिक्षक नेताओं नें की शिष्टाचार भेंट

 

*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*

 

बाबागंज: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार कों नवनियुक्ति पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम से शिष्टाचार भेंट कर गुलदस्ता और स्मृतिचिन्ह देकर उनका स्वागत किया।तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम नें कहा कि मिल जुलकर नानपारा सर्किल में अमन और शांति के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अफवाह पर ध्यान न देते हुए सर्किल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।शिक्षक नेता अरविन्द वर्मा नें विश्वास व्यक्त किया की नवीन जिम्मेदारी संभालने के बाद सीओ श्री गौतम निष्पक्षता, पारदर्शिता और सम्बेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर विनोद कुमार गिरि उपाध्यक्ष/ जिला सह मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच नें कहा कि स्थानीय पुलिस बल और आम जनमानस के बीच निष्पक्षता, संवाद और विश्वास सबसे जरुरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!