Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर कोटवा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अभरण कुंड में लगाई आस्था की डुबकी

बाराबंकी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल कोटवा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अभरण कुंड में आस्था की डुबकी लगाई और गुरु महाराज के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर कोटवा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अभरण कुंड में लगाई आस्था की डुबकी

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

बाराबंकी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल कोटवा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अभरण कुंड में आस्था की डुबकी लगाई और गुरु महाराज के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और गुरु वंदना के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कोटवा धाम में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को एक बार फिर जीवंत कर दिया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरु चरणों में शीश नवाया तथा देश और समाज की सुख-शांति की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!