नवाबगंज (बहराइच): डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
नवाबगंज, बहराइच। नवाबगंज क्षेत्र के मिर्ज फांटा गांव में आयोजित डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह ने फीता काटकर किया

नवाबगंज (बहराइच): डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच
नवाबगंज, बहराइच। नवाबगंज क्षेत्र के मिर्ज फांटा गांव में आयोजित डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देते हैं।
उद्घाटन समारोह में आयोजकों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ मुकाबलों में भाग लिया। दर्शकों ने भी रोमांचक मैचों का भरपूर आनंद लिया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।




