Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

चीनी मिल टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा, मां-बेटी की मौत

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में सोमवार सुबह चीनी मिल टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

चीनी मिल टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा, मां-बेटी की मौत

 

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में सोमवार सुबह चीनी मिल टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, कहरन टोला नानपारा निवासी गोकुलचंद सरकार अपनी पत्नी सुमित्रा सरकार और पुत्री गहना सरकार के साथ सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करने जंगली नाथ बाबा मंदिर गए थे। दर्शन के बाद तीनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चीनी मिल टोल प्लाजा के पास पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमित्रा सरकार और उनकी पुत्री गहना सरकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोकुलचंद सरकार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक धूप नारायण मौर्या ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट प्रीतम सिंह बहराइच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!