अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच, 03 अगस्त।जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया

अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
हरि गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ बहराइच
बहराइच, 03 अगस्त।जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद 12 बोर का तमंचा तथा दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चंद्रभूषण गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज श्री जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 अगस्त को अपराधियों की तलाश एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव स्थित बंधे के सामने डलान के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े माधवराम यादव पुत्र आजाराम यादव निवासी सनमनगांव, थाना नवाबगंज को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 99/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल पाठक, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव तथा कांस्टेबल अजय प्रताप चौधरी शामिल रहे।




