साइबर फ्रॉड में बैंक खाते का दुरुपयोग करने तीन आरोपी गिरफ्तारवाले
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए बैंक खाते का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।

साइबर फ्रॉड में बैंक खाते का दुरुपयोग करने तीन आरोपी गिरफ्तारवाले
बहराइच ब्यूरो हरगोविंद पांडे
04 अगस्त
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए बैंक खाते का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उसके नाम से इंडियन बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद मुख्य आरोपी ने धोखाधड़ी कर उस खाते में अपना मोबाइल नंबर लिंक करा दिया और वादी की पासबुक व एटीएम कार्ड अपने कब्जे में रख लिया। आरोपियों ने विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी कराई गई धनराशि उक्त खाते में मंगवाकर निकाल ली। विरोध करने पर वादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी दी तथा डराकर ₹4,200 भी छीन लिए।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सहाबुद्दीन पुत्र अमीनुद्दीन, शिवम मौर्य उर्फ चंदन पुत्र प्रेम नारायण तथा आदर्श बाजपेयी उर्फ शशांक बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।