Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

विकास खण्ड परिसर हुज़ूरपुर में आयोजित हुआ परीक्षण शिविर मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल हेतु चिन्हित किये गये 78 दिव्यांग

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बहराइच जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को एलिम्को, कानपुर द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु

विकास खण्ड परिसर हुज़ूरपुर में आयोजित हुआ परीक्षण शिविर

मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल हेतु चिन्हित किये गये 78 दिव्यांग

हरि गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल बहराइच

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बहराइच जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को एलिम्को, कानपुर द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु 3 से 8 अगस्त 2026 तक विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे परीक्षण शिविर अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर हुज़ूरुपर में आयोजित शिविर के दौरान उपक्रम एलिम्को, कानपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा 78 दिव्यांगजनों का परीक्षण करके पंजीकरण किया गया। डॉ. कुमार ने बताया कि 07 अगस्त 2026 क़ो तहसील सदर बहराइच के परिसर में परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। समस्त दिव्यांगजनों एवं उनके हितार्थ कार्यरत समस्त व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अपेक्षा की गई हैै कि इन शिविरों में अपने समस्त अभिलेखों जैसे कि आधार कार्ड, 80 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं गरीबी रेखा के आय प्रमाण पत्र आदि क़े साथ परीक्षण शिविर में प्रतिभाग कर आयोजन का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!