Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नकबजनी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

बहराइच। रानीपुर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया

नकबजनी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 

बहराइच। रानीपुर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में ग्राम दहोरा में हुई चोरी की वारदात के साथ ही थाना रामगांव क्षेत्र के मंदिर से श्री राधाकृष्ण जी की मूर्ति चोरी कर नेपाल में बेचने की घटना भी स्वीकार की है।

 

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीपुर हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 5/6 अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर आनंदपुर मोड़ से मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम दहोरा में 27/28 जुलाई की रात हुई चोरी के संबंध में मुकदमा संख्या 132/2026 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के पीले एवं सफेद धातु के आभूषण, पीतल के बर्तन तथा नकद धनराशि बरामद हुई।

 

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए यह भी बताया कि थाना रामगांव में दर्ज मंदिर से श्री राधाकृष्ण जी की मूर्ति चोरी कर उसे नेपाल में बेच दिया था तथा बरामद नकदी उसी बिक्री से प्राप्त हुई थी।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज लोधी (23 वर्ष), सुभाष लोधी (22 वर्ष) तथा राजेन्द्र लोधी (35 वर्ष) निवासी थाना रानीपुर क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!